ड्राइवर जॉब: परिवार के लिए गाड़ी चलाने का काम
स्कूल, ऑफ़िस, बाज़ार और परिवार की गाड़ी चलाने का काम, आपके शहर में। मुफ़्त वेरिफ़ाइड प्रोफ़ाइल बनाइए, सीधे परिवार से बात कीजिए, और जो पगार तय हो वह पूरी आपकी।
ड्राइवर जॉब: काम कैसा होता है
Sevetu पर ड्राइवर जॉब का मतलब है किसी परिवार की अपनी गाड़ी चलाना। यह कैब या टैक्सी का काम नहीं है। सुबह बच्चों को स्कूल, फिर साहब या मैडम को ऑफ़िस, शाम को बाज़ार या अस्पताल, और कभी शहर से बाहर।
परिवार सबसे पहले तीन चीज़ें देखते हैं: लाइसेंस, आप शहर के कौन-से रास्ते जानते हैं, और आप हर दिन समय पर पहुँच सकते हैं या नहीं। अपनी प्रोफ़ाइल में ये तीनों साफ़ लिखिए।
परिवार किस काम के लिए पोस्ट करते हैं
Sevetu से काम ढूँढना क्यों बेहतर है
न एजेंट, न कमीशन
Sevetu पर जुड़ना, वेरिफ़ाई होना और नौकरी के लिए अप्लाई करना मुफ़्त है। आपकी पगार से कोई कटौती नहीं होती। परिवार से जो तय हो, पूरा आपका।
एक बार वेरिफ़ाई, हर जगह भरोसा
आधार या किसी सरकारी ID से एक बार पहचान (KYC) जाँच करवाइए। आपकी प्रोफ़ाइल पर Verified का निशान लगता है और परिवार जल्दी जवाब देते हैं।
अपनी शर्तों पर काम
कौन-सा इलाका, कितने घंटे, कौन-सा काम: यह फ़ैसला आपका। बात ऐप में होती है, आपका नंबर तब तक छिपा रहता है जब तक आप ख़ुद न दें।
हम क्या जाँचते हैं, और क्या कभी नहीं माँगते
हम जाँचते हैं
आपकी पहचान, आधार या सरकारी ID से। इसे KYC कहते हैं। यह पुलिस वेरिफ़िकेशन नहीं है, और हम इसे कभी ऐसा नहीं कहेंगे।
हम कभी नहीं माँगते
रजिस्ट्रेशन फ़ीस, डिपॉज़िट, या आपके असली कागज़। कोई Sevetu के नाम पर पैसे माँगे तो वह Sevetu से नहीं है।
पगार कौन तय करता है
आप और परिवार, आपस में। Sevetu पैसे के बीच में नहीं आता और कोई कमीशन नहीं लेता। जो तय हुआ, वह लिखित में रहता है।
नौकरी कब मिलेगी
जब आपके इलाके का कोई परिवार आपके काम की पोस्ट डालता है। हम झूठा वादा नहीं करेंगे कि कल से काम पक्का है। प्रोफ़ाइल पूरी और वेरिफ़ाइड हो तो जवाब जल्दी आते हैं।
चार आसान कदम
Sevetu ऐप डाउनलोड करें
Android और iPhone दोनों पर मुफ़्त है। न अभी कोई पैसा, न बाद में।
अपनी प्रोफ़ाइल बनाएँ
कौन-सा काम आता है, कितना अनुभव है, कौन-सी भाषाएँ आती हैं, और कौन-से घंटे खाली हैं।
पहचान वेरिफ़ाई करें
आधार से एक बार KYC जाँच। इससे परिवारों को आपकी प्रोफ़ाइल पर Verified दिखता है।
पास की नौकरी पर अप्लाई करें
अपने इलाके के परिवारों की पोस्ट देखिए, जो सही लगे उस पर अप्लाई कीजिए। परिवार सीधे आपसे बात करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
वैध ड्राइविंग लाइसेंस, आधार या सरकारी ID, और शहर के रास्तों की जानकारी। जिस गाड़ी को आप चलाते हैं (मैनुअल या ऑटोमैटिक) वह प्रोफ़ाइल में लिखिए।
नहीं। यह एक परिवार की अपनी गाड़ी चलाने का काम है, महीने की पगार पर। परिवार ही आपका मालिक है, कोई ऐप आपकी कमाई से हिस्सा नहीं काटता।
नहीं। Sevetu पर जुड़ना और अप्लाई करना मुफ़्त है, और आपकी पगार से कोई कमीशन नहीं कटता।
आप और परिवार, शुरू करने से पहले। कितने बजे से कितने बजे तक, हफ़्ते की छुट्टी, और ओवरटाइम कैसे गिना जाएगा, सब लिखित में रखिए।
कई परिवार पूछते हैं। Sevetu सिर्फ़ पहचान (KYC) जाँच करता है, पुलिस जाँच नहीं। अगर परिवार चाहे, तो हर शहर की पुलिस का अपना तरीका है जिससे यह करवाया जा सकता है।
अपने शहर में
हर शहर का पेज बताता है कि वहाँ परिवार किस तरह का काम पोस्ट करते हैं (पेज अंग्रेज़ी में हैं)।
ड्राइवर जॉब बैंगलोर · ड्राइवर जॉब दिल्ली · ड्राइवर जॉब मुंबई · ड्राइवर जॉब हैदराबाद · ड्राइवर जॉब चेन्नई · ड्राइवर जॉब पुणे · ड्राइवर जॉब गुड़गाँव · ड्राइवर जॉब कोलकाता · ड्राइवर जॉब नोएडा · ड्राइवर जॉब अहमदाबाद · सभी नौकरियाँ →
अपने फ़ोन से काम ढूँढिए
Sevetu Google Play और App Store पर मुफ़्त है। प्रोफ़ाइल बनाइए, वेरिफ़ाई कीजिए, और अप्लाई कीजिए।